Hindi Shayri
  • Home
  • Shayari
    • Love Shayari
    • Sad Shayari
    • Sharabi Shayari
    • 15 August
  • WhatsApp Status
    • Love WhatsApp Status
    • Sad WhatsApp Status
    • Attitude WhatsApp Status
  • Good Night Shayari
  • About US
  • Privacy Policy
  • Contact US

Saturday, August 25, 2018

हास्य कविता - मजेदार व्हाट्सप्प स्टेटस

 Daily Window     August 25, 2018     Attitude Whatsapp Status     No comments   

हास्य कविता - मजेदार व्हाट्सप्प स्टेटस
हास्य कविता - मजेदार व्हाट्सप्प स्टेटस 

हास्य कविता - Best hindi shayari, हिंदी शायरी

 😝😝😝😝😝😝😝

अक्ल बाटने लगे विधाता,

             लंबी लगी कतारी ।

सभी आदमी खड़े हुए थे,

            कहीं नहीं थी नारी ।


सभी नारियाँ कहाँ रह गई,

          था ये अचरज भारी ।

पता चला ब्यूटी पार्लर में,

          पहुँच गई थी सारी।

यह भी पढ़े - मजेदार व्हाट्सप्प स्टेटस


मेकअप की थी गहन प्रक्रिया,

           एक एक पर भारी ।

बैठी थीं कुछ इंतजार में,

          कब आएगी बारी ।


उधर विधाता ने पुरूषों में,

         अक्ल बाँट दी सारी ।

ब्यूटी पार्लर से फुर्सत पाकर,

        जब पहुँची सब नारी ।


बोर्ड लगा था स्टॉक ख़त्म है,

        नहीं अक्ल अब बाकी ।

रोने लगी सभी महिलाएं ,

        नींद खुली ब्रह्मा की ।


पूछा कैसा शोर हो रहा है,

         ब्रह्मलोक के द्वारे ?

पता चला कि स्टॉक अक्ल का

         पुरुष ले गए सारे ।

यह भी पढ़े - Best hindi shayari 2018 हिंदी शायरी


ब्रह्मा जी ने कहा देवियों ,

          बहुत देर कर दी है ।

जितनी भी थी अक्ल वो मैंने,

          पुरुषों में भर दी है ।


लगी चीखने महिलाये ,

         ये कैसा न्याय तुम्हारा?

कुछ भी करो हमें तो चाहिए,

          आधा भाग हमारा ।


पुरुषो में शारीरिक बल है,

          हम ठहरी अबलाएं ।

अक्ल हमारे लिए जरुरी ,

         निज रक्षा कर पाएं ।


सोचकर दाढ़ी सहलाकर ,

         तब बोले ब्रह्मा जी ।

एक वरदान तुम्हे देता हूँ ,

         अब हो जाओ राजी ।


थोड़ी सी भी हँसी तुम्हारी ,

         रहे पुरुष पर भारी ।

कितना भी वह अक्लमंद हो,

         अक्ल जायेगी मारी ।


एक औरत ने तर्क दिया,

        मुश्किल बहुत होती है।

हंसने से ज्यादा महिलाये,

        जीवन भर रोती है ।


ब्रह्मा बोले यही कार्य तब,

        रोना भी कर देगा ।

औरत का रोना भी नर की,

        अक्ल हर लेगा ।


एक अधेड़ बोली बाबा,

       हंसना रोना नहीं आता ।

झगड़े में है सिद्धहस्त हम,

       खूब झगड़ना भाता ।


ब्रह्मा बोले चलो मान ली,

       यह भी बात तुम्हारी ।

झगड़े के आगे भी नर की,

       अक्ल जायेगी मारी ।


ब्रह्मा बोले सुनो ध्यान से,

       अंतिम वचन हमारा ।

तीन शस्त्र अब तुम्हे दिए,

       पूरा न्याय हमारा ।


इन अचूक शस्त्रों में भी,

       जो मानव नहीं फंसेगा ।निश्चित समझो, 

       उसका घर नहीं बसेगा ।


कहे कवि मित्र ध्यान से,

       सुन लो बात हमारी ।

बिना अक्ल के भी होती है,

       नर पर नारी भारी।

 😝😝😝😝😝😝😝
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Pinterest
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

Our Facebook Page

Paise Kaise Kamaye पैसा कैसे कमाए

Popular Posts

  • Dil Ko Chu Jane Wali Hindi Shayari
  • Romantic Shayari, Love Shayari 2019 in Hindi
  • दिल को छू जाने वाली हिंदी शायरी, heart touching hindi shayari
  • परिवार का प्यार - हिंदी शायरी Hindi Shayri

Categories

  • Love Shayari (17)
  • Sad Shayari (5)

Copyright © Hindi Shayri | Powered by Blogger